{"_id":"625ab30c0447d773f74f7978","slug":"army-s-kashmir-fights-back-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बदलाव: सेना का 'कश्मीर फाइट्स बैक' वीडियो वायरल, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में हमेशा नागरिकों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बदलाव: सेना का 'कश्मीर फाइट्स बैक' वीडियो वायरल, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में हमेशा नागरिकों के साथ
Sat, 16 Apr 2022 05:45 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 05:45 PM IST
सार
सेना के चिनार कोर की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि सुरक्षा बल आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वीडियो में कश्मीरी पंडितों के पलायन, बचाव अभियान और पथराव की घटनाओं के दृश्य दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
Chinar Corps
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेना का 'कश्मीर फाइट्स बैक' नाम से जारी किया गया वीडियो लोगों के बीच लगातार शेयर हो रहा है। इसमें बचाव अभियान और पथराव को दिखाया गया है। बताया गया है कि आतंकवादियों ने दशकों से स्थानीय युवाओं को गुमराह किया है। सेना नागरिकों के साथ लगातार खड़ी है।
विज्ञापन
सेना के चिनार कोर की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि सुरक्षा बल आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वीडियो में कश्मीरी पंडितों के पलायन, बचाव अभियान और पथराव की घटनाओं के दृश्य दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
कहा गया है कि स्थानीय युवाओं को लगातार गुमराह करने की कोशिश की गई है। वीडियो में सुरक्षा कर्मियों को नागरिकों और बच्चों को दिलासा देते हुए दिखाया गया है। यह आतंकवाद व कट्टरता से एक साथ लड़ने के संदेश के साथ समाप्त होता है।
विज्ञापन