{"_id":"4fa04978fbf3aa09ae8b4aeab239dee0","slug":"army-rescues-pakistani-golf-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने बचाई पाकिस्तानी गोल्फ टीम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने बचाई पाकिस्तानी गोल्फ टीम की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 09 Sep 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
सेना ने मंगलवार को श्रीनगर में फंसी 28 सदस्यीय पाकिस्तानी गोल्फ टीम और नेपाल के राजदूत को बचाया। पाकिस्तानी गोल्फ टीम श्रीनगर में आयोजित होने वाली सार्क गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आई थी। जबकि नेपाल से 17 सदस्यों की टीम किसी सरकारी काम से श्रीनगर में थी।
विज्ञापन
इसके अलावा एयरफोर्स टीम द्वारा मंगलवार को एक कोरियन दंपति, एक अमेरिकी नागरिक और एक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सहित 590 लोगों को श्रीनगर के बाढ़ पीड़ित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया। सभी को सेना द्वारा एयरलिफ्ट कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
घाटी में बाढ़ की चपेट में फंसे लोगों की मदद के लिए दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद से खाने-पीने का सामान भेजा जा रहा है। मंगलवार तक 451 उड़ानों के जरिये एयरफोर्स द्वारा 563 टन सहायता सामग्री कश्मीर पहुंचाई गई है।
विज्ञापन