{"_id":"bada16dad746ecdbfb96dab4ec912156","slug":"army-rescued-trapped-2-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने हेलीकाप्टर से दो फंसे लोगों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने हेलीकाप्टर से दो फंसे लोगों को निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के पास उझ दरिया में बहाव तेज होने से फंसे दो नागरिकों को सेना के हेलीकाप्टरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार मंजूर हुसैन और अनिल कुमार 22 सितंबर को अपने पैतृक गांव की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए उन्होंने एक टीले पर पनाह ली। इस दौरान बारिश तेज होने से लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
दोनों लोग 16 घंटे तक टीले पर फंसे रहे। प्रशासन के आग्रह पर योल स्थित राइजिंग स्टार कोर के हेलीकाप्टर ने विपरीत मौसम में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल जोबी फिलिप और मेजर रोहित ओल्हान ने पठानकोट एविएशन बेस से हेलीकाप्टर में उड़ान भरी और घटनास्थल के पास पहुंच दोनों नागरिकों को निकाला।
घटनास्थल पर यूनिट कमांडिंग आफिसर कर्नल रत्नाकर के दिशा-निर्देश पर सैन्य जवानों ने अभियान दल के हेलीकाप्टर को जमीनी स्तर पर सहयोग करने के अलावा रात के समय नागरिकों को हर तरह से मदद की।