फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army recruitment will be held in Bandipora jammu kashmir from 17 to 28 May

कश्मीर: युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें आवेदन करने की पूरी जानकारी

Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment will be held in Bandipora jammu kashmir from 17 to 28 May
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

भारतीय सेना द्वारा कश्मीरी युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। घाटी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का एक और सुनहरा मौका है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के सोनावारी इलाके में स्थित हेलिपैड ग्राउंड में एक भर्ती रैली का आयोजन कराया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रैली 17 से 28 मई तक जारी रहेगी। इस भर्ती में घाटी के बांदीपोरा, कुपवाड़ा, गांदरबल, बारामुला, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम ज़िलों के युवा हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि इस रैली में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर ट्रेड्समेन, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल/इन्वेंटरी मैनेजमेंट, सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी के लिए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्टर और अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 1 मई तक खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें- आतंकी हमले के लिए बुरखे का सहारा: तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed