फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army recruitment rally starts in jammu from 30 oct

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, भर्ती रैली 30 से

Tue, 27 Oct 2015 11:13 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
army recruitment rally starts in jammu from 30 oct

सेना की तरफ से जोरावर स्टेडियम सुजवां जम्मू में 30 अक्तूबर से दस नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जम्मू संभाग के साढ़े 17 से 23 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


युवाओं को रैली में हिस्सा लेने के लिए आनलाइन आवेदन भरना होगा। भर्ती रैली में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर और सोल्जर ट्रेड्समैन के पद रखे गए हैं।
विज्ञापन


भर्ती में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सुबह पांच बजे आरंभ कर दी जाएगी। आन लाइन भरने वाले युवाओं को एडमिट कार्ड और एफिडेविट के आधार पर ही भर्ती में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें म‌िलेगी व‌िशेष छूट -

army recruitment rally starts in jammu from 30 oct

भर्ती रैली में युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। सोल्जर जनरल ड्यूटी के पद के लिए उम्र साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष रखी गई है। आवेदन करने वाले युवक की जन्मतिथि 30 अप्रैल 1998 तक होनी चाहिए।

जम्मू, सांबा, कठुआ जिले के अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास (45 प्रतिशत अंक) रखी गई है। उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, रामबन और पुंछ जिले के अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास रखी गई है। एसटी समुदाय के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है।

सोल्जर क्लर्क और स्टोरकीपर के लिए शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं पास रखी गई है। हर विषय में 40 प्रतिशत तक अंक होने चाहिए। कंप्यूटर डिप्लोमा होने पर बोनस अंक मिलेंगे। सोल्जर टेक्निकल के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और इंग्लिश के साथ होनी जरूरी है।

दसवीं में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही तीन वर्ष का मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग का डिप्लोमा रखा गया है। सोल्जर ट्रेडमैन के लिए अधिकतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक योग्यता आठवीं और दसवीं पास रखी गई है।

हर दिन अलग अलग तहसीलों की भर्ती

army recruitment rally starts in jammu from 30 oct

भर्ती रैली में 30 अक्तूबर को सांबा जिला, 31 अक्तूबर को तहसील बसोहली, बनी और इन तहसीलों से बनाई गई नई तहसीलों के युवा हिस्सा ले सकेंगे। एक नवंबर को कठुआ जिले की तहसील हीरानगर, बिलावर और इन तहसीलों से बनाई गई नई तहसीलों के युवा हिस्सा लेंगे।

दो नवंबर को जम्मू जिले की तहसील बिश्नाह, अखनूर और इन तहसीलों से बनाई गई नई तहसीलों के युवा हिस्सा लेंगे। तीन नवंबर को तहसील जम्मू, आरएस पुरा और इन तहसीलों से बनाई गईं नई तहसीलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।

चार नंबर को राजोरी, पांच नवंबर को उधमपुर और पुंछ, छह नवंबर को डोडा, किश्तवाड़ व रियासी और सात नवंबर को रामबन जिले के युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली से संबंधित जानकारी के लिए बीसी रोड रिहाड़ी चौक जम्मू के नजदीक स्थित आर्मी रिक्रुटमेंट आफिस, अपने नजदीकी आर्मी यूनिट से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed