{"_id":"891b2a351adcedd10164e77fb654c69f","slug":"army-public-school-champion-in-volyball-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता महिला वालीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता महिला वालीबाल का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 31 Oct 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी पब्लिक स्कूल बीडी बाड़ी-ए की छात्राओं ने ‘वॉली और स्मैश’ का शानदार प्रदर्शन करते पहली ओपन महिला वालीबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। नितीशा सैनी को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में दो हजार रुपये नकद इनाम से नवाजा गया। दिशा पठानिया को टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले में आर्मी स्कूल की छात्राओं ने मेजबान त्रिकुटा क्लब को सीधे सेटों में 25-23, 25-22 से पराजित किया। इससे पहले सेमीफाइनल में त्रिकुटा क्लब ने आर्मी स्कूल बी को 25-16, 18-25, 15-10 से हराया, जबकि आर्मी स्कूल ए ने राजपूत क्लब जम्मू को कांटे के मुकाबले में 25-21, 25-22 से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में जम्मू-कश्मीर वालीबाल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट राज दलूजा ने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर जिला खेल अफसर सुखदेव राज शर्मा और सुनील महाजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले का संचालन हरीश शर्मा, वसीम राजा मलिक और परमिंदर सिंह चाहल ने किया। इस मौके पर रत्तन लाल, बीके टिक्कू, मौसमी वर्मा, मनजीत कौर, अस्सा सिंह, हरप्रीत भल्ला, माधुरी जम्वाल, सुमन संब्याल उपस्थित थीं।