{"_id":"5924530b4f1c1bfe3d535b13","slug":"army-prepared-to-tackle-with-any-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना एलओसी पर घुसपैठ से निपटने को तैयार: IGP कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना एलओसी पर घुसपैठ से निपटने को तैयार: IGP कश्मीर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 23 May 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में इस समय 90 आतंकी सक्रिय हैं। सेना एलओसी पर घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी सूरत में आतंकियों को भारतीय सीमा के भीतर घुसने नहीं दिया जाएगा। यह बात पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर मुनीर खान ने सोपोर में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर ने कहा कि हमें लगातार सूचनाएं मिलती रहती हैं कि आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश में हैं, लेकिन इस समय कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने जानकारी दी कि बारामुला सेक्टर आतंकियों की घुसपैठ करने का परंपरागत रूट रहा है, लेकिन हमारी सेना की उस रूट पर लगातार कड़ी नजर है। किसी भी सूरत में आतंकियों को घुसपैठ नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
आईजीपी खान ने कहा कि इस समय उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में करीब 90 आतंकी सक्रिय हैं, जो बीच-बीच में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों के जवान उनसे निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस वाला या कोई नागरिक आतंकी गतिविधियों में शामिल होता है तो वह हमारे लिए आतंकी है और कुछ नहीं और उसके साथ आतंकियों जैसा ही व्यवहार किया जाएगा। अभी हाल ही में नौगाम सेक्टर में हुई घुसपैठ के सवाल पर आईजीपी ने कहा कि घुसपैठ तो हुई, लेकिन घुसपैठ करने वाले चार आतंकियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन