{"_id":"5c7fff3fbdec22144b7ee481","slug":"army-patrolling-party-attacked-in-handwara-kupwara-jammu-kashmir-militant-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
Thu, 07 Mar 2019 04:02 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: sapna singla
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में बुधवार की रात आतंकियों ने सेना की पार्टी पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
लंगेट इलाके में आतंकियों ने 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोल पार्टी पर पहले ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद मौके से आतंकी भाग निकले।
हमले की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ तथा एसओजी ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही घर-घर तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले दो आतंकी मारे गए थे
हंदवाड़ा इलाके के बाबागुंड में 60 घंटे तक चली मुठभेड़ में रविवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इसमें एक पाकिस्तान का कबूल्ला तथा दूसरा सोपोर का इशफाक था। मुठभेड़ में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक नागरिक भी मारा गया था।