फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army officer who fired on soldiers in Rajouri to face Court of Inquiry Rajouri

सैन्य शिविर में गोलीबारी: सैनिकों पर फायरिंग करने वाले मेजर के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Fri, 06 Oct 2023 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 04:20 PM IST
सार

राजोरी के थानामंडी के पास नीली चौकी पर गुरुवार को हुई घटना में तीन अधिकारियों सहित कम से कम पांच कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Army officer who fired on soldiers in Rajouri to face Court of Inquiry Rajouri
Security Forces (File) - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

सेना ने एक मेजर रैंक के अधिकारी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू की है, जिसने कथित तौर पर सैनिकों पर गोलीबारी की थी और एक शिविर के अंदर ग्रेनेड विस्फोट किया था। जम्मू संभाग के राजोरी जिले में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राजोरी के थानामंडी के पास नीली चौकी पर गुरुवार को हुई घटना में तीन अधिकारियों सहित कम से कम पांच कर्मी घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे आरोपी को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है और घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मेजर रैंक के सैन्य अधिकारी ने गुरुवार को शूटिंग अभ्यास सत्र के दौरान बिना उकसावे के अपने सहयोगियों पर गोलियां चला दीं और फिर यूनिट के शस्त्रागार में जा कर छिप गया। जब कमांडिंग ऑफिसर, अपने डिप्टी और मेडिकल ऑफिसर के साथ उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के प्रयास में इमारत के पास पहुंचे, तो उन्होंने ग्रेनेड फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीनों अधिकारी घायल हो गए। यूनिट के सेकेंड-इन-कमांड की हालत गंभीर बताई गई है। आरोपी अधिकारी को शस्त्रागार के अंदर काबू करने से पहले करीब आठ घंटे तक स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। सेना ने एहतियात के तौर पर शस्त्रागार के नजदीक के एक गांव को खाली करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed