{"_id":"612fdffd8ebc3e7f4c6b4894","slug":"army-of-union-ministers-will-land-again-in-jammu-and-kashmir-tour-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर उतरेगी केंद्रीय मंत्रियों की फौज, दौरा अगले सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर उतरेगी केंद्रीय मंत्रियों की फौज, दौरा अगले सप्ताह से
Thu, 02 Sep 2021 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:57 AM IST
सार
- जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग में 10 सितंबर से आएंगे मंत्री, सभी मंत्रालय के मंत्रियों को भेजने की योजना
- समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्रीय योजनाओं से जोड़ने की पहल, 370 हटने से आए बदलाव का संदेश भी देना उद्देश्य
विज्ञापन
Jitendra Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों की फौज फिर उतरेगी। दौरा अगले सप्ताह 10 सितंबर से प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दौरे को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। अगले एक-दो दिन में मंत्रियों का कार्यक्रम तय हो जाएगा। जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग में मंत्री जाकर केंद्रीय योजनाओं से अवाम को अवगत कराएंगे। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने की पहल करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का कार्यक्रम तय कर रहा है। सभी मंत्रालय के मंत्रियों को यहां भेजने की योजना है। इसके लिए पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय से समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है। दौरे में दूरदराज के इलाकों को भी शामिल किया गया है ताकि वहां के लोगों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कश्मीर संभाग के भी सभी जिलों में मंत्रियों का दौरा होगा। यह देखा जा रहा है कि किन इलाकों में किन मंत्रियों को भेजे जाने से जनता को ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य प्रशासन के अधिकारियों से भी खाका तैयार करने को कहा गया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई बंदिशें हटने से केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास के प्रति काफी संजीदा है।
विज्ञापन
लोगों में बदलाव के प्रति संदेश भी देना है कि 370 हटने से उन्हें केंद्र की कितनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। यह संदेश भी देना है कि अब जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों में कोई फर्क नहीं है। यहां के निवासी भी सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जनता से केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लेना दौरे का उद्देश्य है।
पहले भी 36 मंत्री कर चुके हैं दौरा
पूर्वोत्तर की तर्ज पर केंद्र सरकार ने पिछले साल केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश में दौरा कराया था। 36 मंत्रियों ने पूरे प्रदेश में डेरा डाला था। हालांकि कोरोना की वजह से यह दौरा बीच में स्थगित करना पड़ा था। तत्कालीन उप राज्यपाल जीसी मुर्मू के कार्यकाल में मंत्रियों ने केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से संवाद स्थापित किया था।