{"_id":"5a32ba3c4f1c1bce408bd0d3","slug":"army-man-shot-himself-in-rs-pura-at-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदिंग्ध हालत में सैन्यकर्मी की मौत, शरीर पर मिले इस चीज के तीन निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदिंग्ध हालत में सैन्यकर्मी की मौत, शरीर पर मिले इस चीज के तीन निशान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गांव चौहाला के पास अभ्यास के लिए आए एक सैन्यकर्मी की वीरवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे के करीब सेना द्वारा गांव के बाहर खेतों में लगाए शिविर के दौरान संतरी के तौर पर तैनात सैन्यकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पता चलते ही मौके पर अन्य जवान और अधिकारी पहुंचे। मृतक लांस नायक प्रवेश कुमार मिश्रा (35) पुत्र उमाकांत मिश्रा नंदीपुर जिला जयपुर ओडिसा का रहने वाला था। वह 118 मिडियम रजिमेंट में तैनात था। प्रवेश के गले के नीचे गोलियों के तीन निशान पाए गए।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि अगर कोई अपनी राईफल से फायर करेगा, तो एक साथ तीन फायर हो पाना मुश्किल है। गौरतलब है कि गांव चौहाला में सेना द्वारा कामयाब योजना के अंतर्गत चार दिसंबर से 17 दिसंबर तक अभ्यास के लिए शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
आरएस पुरा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी विश्नेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया है कि उसने खुद ही फायर की।