फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army man shot himself in rs pura at jammu and kashmir

सदिंग्ध हालत में सैन्यकर्मी की मौत, शरीर पर मिले इस चीज के तीन निशान

Thu, 14 Dec 2017 11:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 14 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
army man shot himself in rs pura at jammu and kashmir
- फोटो : DEMO PHOTO

कस्बे के गांव चौहाला के पास अभ्यास के लिए आए एक सैन्यकर्मी की वीरवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे के करीब सेना द्वारा गांव के बाहर खेतों में लगाए शिविर के दौरान संतरी के तौर पर तैनात सैन्यकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पता चलते ही मौके पर अन्य जवान और अधिकारी पहुंचे। मृतक लांस नायक प्रवेश कुमार मिश्रा (35)  पुत्र उमाकांत मिश्रा नंदीपुर जिला जयपुर ओडिसा का रहने वाला था। वह 118 मिडियम रजिमेंट में तैनात था। प्रवेश के गले के नीचे गोलियों के तीन निशान पाए गए।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि अगर कोई अपनी राईफल से फायर करेगा, तो एक साथ तीन फायर हो पाना मुश्किल है। गौरतलब है कि गांव चौहाला में सेना द्वारा कामयाब योजना के अंतर्गत चार दिसंबर से 17 दिसंबर तक अभ्यास के लिए शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस पुरा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी विश्नेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया है कि उसने खुद ही फायर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed