फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army land issue raised in legislative council

पीओके की जमीन का मुआवजा भी खा गए दलाल

Sat, 30 Aug 2014 12:28 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
 army land issue raised in legislative council

राजोरी की नौशेरा तहसील में सेना द्वारा काबिज जमीन का मुआवजा किसानों को नहीं मिलने का मामला विधान परिषद में उठाया गया।

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान सदस्य डा. शहनाज गनई ने सरकार का ध्यान इस ओर खींचते हुए आरोप लगाया कि इलाके में एक माफिया गिरोह के सक्रिय होने के कारण यह पैसा चंद लोगों की जेबों को गर्म कर रहा है।

इसका जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री सज्जाद किचलू ने कुल 10,200 कनाल और सात मरले किसानों की भूमि सेना के अधीन होने की जानकारी सदन को दी।

एक आदमी के पास 300 खसरा नंबर

 army land issue raised in legislative council

किचलू ने बताया कि मामला यहां तक पहुंच गया है कि गुलाम कश्मीर के कब्जे में जा चुके कुछ खसरा नंबरों का भी यह लोग मुआवजा हासिल करने में सफल हो रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति के पास ही 300 से अधिक खसरा नंबर है, जिसने इनको आगे बेच दिया है।

इनकी जेबों में तो सरकारी खजाने का पैसा जा रहा, लेकिन जमीन के सही मालिकों को कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई डालने के बाद जो जानकारी राजोरी प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी, उसमें साफ बताया गया है कि सेना के अधीन जमीन का मालिक कोई दूसरा है और उसका खसरा नंबर किसी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, सेना के पास कितनी जमीन

 army land issue raised in legislative council

सरकार की ओर से इसका उत्तर गृह राज्य मंत्री ने देते हुए कहा गया कि राजोरी जिले की नौशेरा तहसील में कुल 10,200 कनाल 7 मरले जमीन सेना के कब्जे में है। इसमें 2071 कनाल भूमि सुंदरबनी में जबकि 8129 और 7 मरले नौशेरा में है।

सेना द्वारा 1,45,53,656 रुपये किराए के तौर पर प्रति वर्ष किसानों को दिए जा रहे हैं। 1,07,99,700 रुपये नौशेरा में जबकि 37,53,956 रुपये सुंदरबनी में किराए के तौर पर किसानों को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed