फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army killed one lashkar terrorist in north kashmir

कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़, लश्कर का आतंकी ढेर

Fri, 13 Nov 2015 10:29 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
army killed one lashkar terrorist in north kashmir

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर के एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। आतंकियों से लोहा लेते सेना का एक जवान घायल हो गया।

विज्ञापन


इलाके में अभी भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। इसके चलते इलाके में सेना का सर्च आपरेशन जारी है। पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3;45 बजे सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर जिले की एलओसी के करीब मनिगाह गांव में आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


आतंकियों ने किया हमला

army killed one lashkar terrorist in north kashmir

जैसे ही जवानों ने संदिग्ध स्थान की ओर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं दूसरी ओर से छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलना शुरू कर दीं।

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। इसी दौरान आतंकियों की गोली लगने से एक जवान घायल हो गया।

उसे तुरंत एयर लिफ्ट करके कुपवाड़ा के दृगमुल्ला इलाके में स्थित सेना के अस्पताल लाया गया। अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की संभावना जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed