फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army jawan injured in pakistan firing in poonch

पाक सेना ने दागी स्नाईपर गोली, एक जवान घायल

Thu, 10 Sep 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 10 Sep 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
army jawan injured in pakistan firing in poonch

जिले की मेंढर तहसील के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से  पाक सेना द्वारा वीरवार देर शाम दागी गई स्नाईपर राइफल की एक गोली से भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल जवान को सबसे पहले सैन्य अस्पताल पुंछ लाया गया जहां से उसे हेलीकाप्टर से सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। स्नाइपर हमले में 22 सिख रेजीमैंट के नायक भूपिंदर दीप सिंह घायल हुए हैं जिनकी पेटी नंबर 3405943 वाई निवासी ग्राम चिन्नीवाला तहसील दरनाला जिला संगरूर पंजाब के हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम करीब 5:15बजे जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में तैनात 22सिख रेजीमैंट का नायक भूपिंदर दीप सिंह जो कि अग्रिम चौकी टोपी पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 651मुजाहीदीन की तरफ से निशाना लगा कर स्नाइपर राइफल की एक गोली दागी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल साथियों ने प्राथमिक उपचार देर कर अपने मुख्यालय पहुंचाया जहां से सड़क मार्ग से उसे पुंछ नगर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे हेलीकाप्टर से कमांड अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व कृष्णा घाटी में 29 जुलाई 2015 को भी पाक सेना की स्नाइपर गोली का शिकार होकर 22 सिख का एक जवान शहीद हो गया था। उस घटना के बाद अमर उजाला ने पाक सेना के नियंत्रण रेखा पर शार्प शूटर तैनात किए जाने का समाचार भी प्रकाशित किया था।


पाक सेना की जिले में भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने की सबसे बड़ा एवं कारगर तरीका अपने शार्पशूटरों से भारतीय सेना के जवानों को खुले में देखते ही स्नाइपर दागना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed