{"_id":"1300ebc2a55a1d7d630b3522a8a8a692","slug":"army-jawan-found-dead-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हालत में मिला जवान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय हालत में मिला जवान का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के आलस्टंग इलाके से एक सीआरपीएफ जवान का शव रहस्यमय हालत में सड़क किनारे मिला। जानकारी पर पुलिस शव को नागबल थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, उसकी मौत शराब पीने से हुई हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं सीआरपीएफ के प्रवक्ता किशोर प्रसाद ने बताया कि गांदरबल के जकूरा स्थित 115 बटालियन में तैनात एएसआई राजू सिंह काफी समय से छुट्टी पर था। उसकी छुट्टी 29 जनवरी तक थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह गैरहाजिर था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव पाया गया। प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही तथ्यों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन