{"_id":"8378d0163062abe004b3b86a4bc76e1f","slug":"army-jawan-dies-due-to-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बनारस के सैन्य जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बनारस के सैन्य जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा में सोमवार को सेना के जवान की करंट से मौत हो गई। जवान राजोरी में तैनात था, जो सप्लाई लेकर यहां आया हुआ था। मृतक रंगनाथ निवासी पितरोली, गाजीपुर, यूपी का रहने वाला था। यहां सेना की 223 यूनिट में तैनात था। रंगनाथ का शव बाड़ी ब्राह्मणा की 92 बिग्रेड के 527 बटालियन में बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने इसे लेकर 174 में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उक्त जवान सुबह करीब चार बजे नहाने के लिए निकला। यहां बिजली की मोटर से उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। सेना की ओर से जवान को मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन