फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army installs 100-ft-high tricolour in J-K's Kishtwar, dedicates it to residents1

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में सेना ने फहराया सौ फुट ऊंचा तिरंगा, कोकिला चौक पर शहीद स्मारक का लोकार्पण

Fri, 15 Jul 2022 01:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 01:00 AM IST
सार

शहीद स्मारक का निर्माण किश्तवाड़ के उन सभी वीर शहीदों को सम्मानित करने के लिए किया गया है। जिन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी। यह परियोजना 17 राष्ट्रीय राइफल्स (मराठा एलआई) की पहल है।

विज्ञापन
Army installs 100-ft-high tricolour in J-K's Kishtwar, dedicates it to residents1
किश्तवाड़ में सेना ने फहराया तिरंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में वीरवार को सीआईएफ (डेल्टा) के जीओसी मेजर जनरल अजय कुमार ने सेना के बनाए कोकिला चौक पर सौ फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने न्यू शहीद स्मारक का भी अनावरण किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा कमांडर 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन और कमांडिंग अफसर कर्नल अमेया चिपलूनकर उपस्थिति रहे। शहीद स्मारक का निर्माण किश्तवाड़ के उन सभी वीर शहीदों को सम्मानित करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन

 

आतंकवाद से लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी। यह परियोजना 17 राष्ट्रीय राइफल्स (मराठा एलआई) की पहल है। इसकी स्थापना 40 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है। यह जम्मू क्षेत्र में अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहीद कैप्टन तुषार महाजन मेमोरियल ट्रस्ट और मेजर अक्षय गिरीश फाउंडेशन ने परियोजना के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीओसी ने परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी दिलाने में सेना की सहायता के लिए उपायुक्त और एसएसपी के प्रयासों की सराहना की।


 

सनातन धर्म सभा, विश्व हिंदू परिषद, सिख समुदाय के प्रधान व पूर्व मंत्री, नेकां के विधायक सज्जाद अहमद किचलू, आदि उपस्थित रहे। मेजर जनरल व उनकी धर्मपत्नी ने चौक पर कुछ पौधे भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed