{"_id":"57d599c24f1c1ba83031ce7e","slug":"army-headquarters-was-a-target-by-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुंछ हमला: आतंकियों के निशाने पर था सेना का ब्रिगेड मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ हमला: आतंकियों के निशाने पर था सेना का ब्रिगेड मुख्यालय
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : Munish Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ में आतंकियों के निशाने पर सेना के 93 ब्रिगेड का मुख्यालय था। आतंकियों ने जिस निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के पास से फायरिंग शुरू की वह सेना के 93 बिग्रेड मुख्यालय के बिल्कुल करीब है।
आतंकियों के हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और सेना ने तीनों आतंकियों को ढेर कर सैन्य शिविर पर हमले की साजिश को विफल कर दिया।
इस हमले को लश्कर-ए तैयबा के फिदायीन दस्ते की करतूत माना जा रहा है। सेना के सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में जारी हिंसा के बीच पाकिस्तान की ओर से जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, राजोरी और पुंछ इलाके में भी गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची गई है।

5 सितंबर को पाक ने लगातार 11 घंटे की थी गोलाबारी
encounter
- फोटो : Amar Ujala
आतंकी संगठनों और अलगाववादियों की ओर से इन इलाकों में पहले बंद और हड़ताल की कोशिशें हुईं। अब नई रणनीति के तहत इन इलाकों में सैन्य शिविरों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है।
कश्मीर के टंगधार, गुरेज और नौगाम इलाकों से घुसपैठ की कोशिशों के साथ ही अब पुंछ सेक्टर से घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा हुआ है।
पुंछ के शाहपुर सेक्टर में 5 सितंबर को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए 11 घंटे तक लगातार गोलाबारी की गई थी। अखनूर के छंब सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ।

हाल ही में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका
encounter
- फोटो : Amar Ujala
सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन कुछ आतंकी घुसपैठ में कामयाब रहे। संभव है कि सेना के 93 ब्रिगेड के मुख्यालय में घुसने की मंशा से मिनी सचिवालय से हमला शुरू करने वाले आतंकियों ने सीजफायर की आड़ में घुसपैठ की हो।
सेना के सूत्रों ने हालांकि, ताजा घुसपैठ की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि कश्मीर में जारी हिंसा के क्रम में पाकिस्तान ने फिदायीन दस्ते भेजकर सैन्य शिविरों पर हमले की साजिश रची है।
सेना की एजेंसियों को इस बाबत पुख्ता इनपुट मिले थे। इसके बाद ही सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने जम्मू कश्मीर के तीनों खित्तों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में स्थित सैन्य शिविरों की सुरक्षा का जायजा लिया। सेना अध्यक्ष एक महीने में दो बार जम्मू-कश्मीर आकर सैन्य ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं।