{"_id":"043e0df48f8d8cdb91d0bd9fa0a0cf69","slug":"army-hands-over-11-year-old-pok-boy-to-pakistani-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी लड़के को वापस लौटाया सेना ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी लड़के को वापस लौटाया सेना ने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सीमा में आ गए 11 साल के एक लड़के को पाकिस्तान कीसेना को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों ने बीती रात बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर के अथमुकाम के लासवा इलाके में रहने वाले समीर कयानी गुरुवार को गलती से नियंत्रण रेखा पार भारत की सीमा में आ गया था।
विज्ञापन
समीर को सरहदी इलाकों में तैनात जवानों ने रोका। उन्होंने बताया कि लड़के को रोकने के बाद सेना ने पाकिस्तानी पक्ष को तत्काल एक हॉट लाइन संदेश भेजा।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को कयानी की सुरक्षा और उसके ठीक होने के बारे में संदेश भेजा गया और एक फ्लैग मीटिंग का आग्रह भी किया गया ताकि लड़के को यथाशीघ्र वापस उसके देश, उसके परिवार के पास भेजा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'फ्लैग मीटिंग तीतवाल क्रॉसिंग पॉइंट पर हुई और लड़के को तंगधार फ्रंटियर इलाके में सेना की यूनिट ने पाकिस्तानी सेना के प्रतिनिधियों के सुपुर्द कर दिया।'