फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ARMY GAVE SKILL DEVELOPMENT TRAINING TO 400 YOUTH

पीएम कौशल विकास योजना में सेना ने की भागीदारी, 400 युवाओं को मिली ट्रेनिंग

Thu, 12 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
ARMY GAVE SKILL DEVELOPMENT TRAINING TO 400 YOUTH
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हुआ प्रशिक्षण - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू में सेना ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कई कदम उठाए हैं। इससे राजोरी और पुंछ जिले में बेरोजगारों को रोजगार देने के अवसर प्रदान करने की कोशिश की गई है। सेना ने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे युवाओं की प्रतिभा को बाहर लाया जा सके और वह रोजगार हासिल कर सकें। 

विज्ञापन


स्किल डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के तहत सेना ने इन दोनों जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया है। सेना ने कई स्किल को चुना और 400 से अधिक उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी है। सेना ने रियासत सरकार की गैप रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों जिलों को चुना था।
विज्ञापन


सात अलग-अलग स्किल कोर्स चलाए गए। इन्हें सेना ने स्पांसर किया है। इनमें हथकरघा, कृषि हार्टीकल्चर, कारपेंटरी, वाहनों की मरम्मत, प्लंबर और कंप्यूटर आपरेटर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काम शुरू करने के लिए भी दी गई मदद

ARMY GAVE SKILL DEVELOPMENT TRAINING TO 400 YOUTH
अपना काम शुरू करने में होगी आसानी - फोटो : डेमो फोटो

उम्मीदवारों को उक्त क्षेत्रों में ट्रेनिंग देने के बाद तकनीकी शिक्षा निदेशालय से इन लोगों को सर्टिफिकेट दिए हैं। उम्मीदवारों को टूल किट तक नि:शुल्क दी गई, ताकि वे लोग लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकें।

इसके अलावा सेना ने मध्यम, छोटे और माइक्रो इंटरप्राइज मंत्रालय की तरफ से छह कोर्स शुरू किए। इसमें युवाओं को बेल्डिंग करना, प्लंबर, स्टील फैबरीकेशन, एसी रेफ्रिजरेटर, सिलाई और स्टीचिंग की ट्रेनिंग दी गई है। टाटा मोटर के रोपड़ और पुणे में भी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed