कश्मीर: सेना ने 3 आतंकी मार गिराए, मुठभेड़ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के तंगधार सेक्टर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर आ रही है। हालंकि सेना की ओर से इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल बड़ी संख्या में हथियारों से लैस आतंकियों का एक समूह सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते इस बड़ी घुसपैठ का पता चल गया। इसके बाद सेना ने एलओसी पर घेराबंदी मजबूत कर दी।
सेना की ओर से की गई मजबूत घेराबंदी के चलते लगभग 4-5 आतंकियों के फंसे होने की खबर आ रही है। फिलहाल दोनों तरफ से भारी फायरिंग हो रही है।
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय सैनिकों ने रविवार सुबह कुपवाड़ा जिले मे तंगधार सेक्टर में एलओसी पर भारी हथियारबंद घुसपैठियों की नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारी ने बताया कि चुनौती देने पर आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की। मुठभेड़ अब भी जारी है।
आतंकी बना रहे है फिदायीन हमलों की योजना
जम्मू-कश्मीर के हालात की ओर इशारा करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा था कि घाटी में शांति से पड़ोसी देश में हलचल है। साथ ही उन्होंने से घाटी के युवाओं को किसी बहकावे में नहीं आने की सलाह भी दी है।
राजनाथ ने कहा कि घाटी के युवाओं का भविष्य भारत के साथ ही जुड़ा है। घाटी से जुड़े खुफिया एजेंसियों को इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि घुसपैठ कर आए पाकिस्तानियों में सिर्फ फिदायीन आतंकी ही नहीं बल्कि योजनाबद्घ तरीके से काम करने वाले उनके नेता भी हैं।
एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि हालांकि अलगाववादियों को नए-नए पैतरे और पाकिस्तानी झंडे का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। लेकिन इन घटनाओं के साथ मोबाइल टॉवर को क्षति पहुंचाने की घटना गंभीर है।
सूत्रों के मुताबिक आतंकी नेता सीधे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम करते हैं। एजेंसियों का मानना है कि घाटी में अलगाववादियों की खिसक रही जमीन और कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की केंद्र की योजना से पाकिस्तान परेशान है।