{"_id":"5811ed6f4f1c1bac52bc2f4a","slug":"army-foiled-infiltration-bid-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC पर आतंकियों से लोहा लेते हुए जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर आतंकियों से लोहा लेते हुए जवान शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया है। वीरवार को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों दोपहर करीब 1 बजे के आसपास तंगधार सेक्टर में एलओसी के पास 4-5 संदिग्धों को देखा।
विज्ञापन
इन संदिग्धों को सेना के जवानों ने ललकारा तो इन्होनें जवानों की इस पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की इस फायरिंग में सेना के एक जवान को गोली लगने के बाद शहीद हो गया जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सेना के जवानों ने भी इन आतंकियों पर जवाबी फायरिंग करते हुए इनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
शहीद हुआ जवान सेना की गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है। सेना के घायल जवान को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के 92 बेस हास्पिटल में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
तंगधार के रास्ते लगातर घुसपैठ की कोशिश में आतंकी
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की ओर से नापाक साजिशें लगातार जारी हैं। वीरवार को हुई घुसपैठ से पहले भी 12 अक्तूबर को भी आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया था। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की गई थी।
आतंकियों की इस घुसपैठ को सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए नाकाम कर दिया गया था। सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तंगधार के इस इलाके को सील कर दिया था जिसके बाद गहन सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की तलाश की गई थी ।
आतंकियों की इस घुसपैठ को सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए नाकाम कर दिया गया था। सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तंगधार के इस इलाके को सील कर दिया था जिसके बाद गहन सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की तलाश की गई थी ।