{"_id":"57d503874f1c1b9421317965","slug":"army-flag-marches-in-pulwama-after-a-clash-between-security-forces-and-protesters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा में हिंसक झड़प के बाद सेना ने किया फ्लैग मार्च, एक और घायल ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा में हिंसक झड़प के बाद सेना ने किया फ्लैग मार्च, एक और घायल ने दम तोड़ा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार को हुई ताजा हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजी में शामिल 19 युवकों को हिरासत में लिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे प्रदर्शन हिंसक होता गया।
भीड़ में से कुछ युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों को हालात नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागने पड़े। इस हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें करीब 15 पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद सेना ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। इलाके में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरी ओर बडगाम में घायल एक और युवक ने रविवार दोपहर को दम दोड़ दिया। पांच अगस्त को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

श्रीनगर में पाबांदियां लागू
श्रीनगर में गश्त करते जवान
- फोटो : ANI
वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में तहरीक ए हुर्रियत के नेताओं ने रैली निकालने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम कर दिया गया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। इसके साथ ही इलाके में सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी बंद और पाबंदियां 65वें दिन भी जारी हैं। शहर की सभी दुकानें, स्कूल आदि बंद हैं। सड़कों को पर कुछ ही निजी वाहन दिखाई दे रहे हैं।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी बंद और पाबंदियां 65वें दिन भी जारी हैं। शहर की सभी दुकानें, स्कूल आदि बंद हैं। सड़कों को पर कुछ ही निजी वाहन दिखाई दे रहे हैं।
Srinagar (J&K): Shutdown and restrictions continue for 65th day. pic.twitter.com/dkFKPXlyxq
— ANI (@ANI_news) September 11, 2016