फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army discovers underground tunnel in akhnoor sector

अखनूर सेक्टर में मिली 150 मीटर लंबी सुरंग

Wed, 03 Sep 2014 09:47 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
army discovers underground tunnel in akhnoor sector

भारतीय सेना ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर से सीमावर्ती इलाके अखनूर सेक्टर के पास एक भूमिगत सुरंग खोज निकाली, जो घुसपैठियों को भारत की सीमा के अंदर भेजने के लिए बनाई जा रही थी।

विज्ञापन


अखनूर के संवेदनशील पल्लनवाला सेक्टर में भारत-पाक सीमा के पास करीब 150 मीटर लंबी सुरंग मिली। आतंकियों ने इस सुरंग को भारत में घुसपैठ करने के इरादे से बनाई थी।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों से घुसपैठ कराने में नाकाम होने के बाद नियंत्रण रेखा के पास सुरंग खोदने का प्रयास किया है।

प्रवक्ता के मुताबिक अखनूर में सतर्क सेना के जवानों ने सुरंग पूरी होने से पहले ही इसका पता लगाकर आतंकवादियों के नापाक इरादे को नाकाम कर दिया।

जमीन से लगभग 20 फुट नीचे थी सुरंग

army discovers underground tunnel in akhnoor sector

यह सुरंग जमीन से लगभग 20 फुट नीचे थी और इसकी उंचाई 4 फुट थी। सैन्य अधिकार‌ियों का मानना है कि पाकिस्तान की ओर से शुरू होने वाली इस सुरंग की खुदाई आतंकियों का प्रवेश करवाने के लिए की गई थी।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस इलाके में गश्त करने वाले भारतीय सेना के जवानों ने जमीन में कुछ दबाव महसूस किया और इसकी जांच रेडार व अन्य उपकरणों से करने पर उन्हें सुरंग मिली।

जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर निगरानी करती है, जबकि बीएसएफ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात है।

प‌िछले महीने भी म‌िली थी सुरंग

army discovers underground tunnel in akhnoor sector

गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी पिछले महीने जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास इसी तरह की भूमिगत सुरंग का पता लगाया था।

जहां 22 जुलाई 2014 को सशस्त्र आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई थी और इसमें एक आतंकी मारा गया था और एक जवान भी शहीद हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, सेना के जवानों ने इस इलाके में वर्ष 2008 में भी एक सुरंग खोज निकाली थी।

27 जुलाई 2012 को भी बारिश के कारण जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ की चिल्लायरी सीमा चौकी का एक क्षेत्र दो या तीन स्थान से धंस गया।

जमीन धंसने के बाद, इसकी वजह का पता लगाने के लिए खुदाई की गई। जहां पर सेना को एक सुरंग म‌िली थी। ये जमीनी स्तर से 25 फुट नीचे खोदी गई इस सुरंग की भारत की ओर लंबाई 400 मीटर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed