{"_id":"57e2667d4f1c1bab1ea82fff","slug":"army-destroyed-terrorist-camp-in-tral-recovers-ammunation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने तबाह किया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने तबाह किया ठिकाना
ब्यूरो/ अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
सेना को बरामद हथियार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी मे रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद आज कश्मीर के एक अन्य जिले में सेना को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं । सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में आज त्राल जिले के कमला फॉरेस्ट में सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया । सेना को इस आतंकी पनाहगार से भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद हुए है ।
बरामद इन हथियारों में एक एके-47 राइफल,स्नाइपर राइफल, मशीन गन समेत भारी मात्रा में हथियार शामिल हैं । सेना का ये संयुक्त अभियान कल देर शाम शुरू हुआ था जिसके बाद आज आतंकियों के इस ठिकाने पर छापा मारा गया था ।

Jammu and Kashmir: Army along with J&K Police and CRPF have busted a terrorist hideout in Tral unearthing a large cache of warlike stores. pic.twitter.com/irhoFN9Wzv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) September 21, 2016
नौगाम और उड़ी में जारी है सेना का ऑपरेशन
army
- फोटो : FILE PHOTO
कल उड़ी सेक्टर में हुई आतंकी घुसपैठ के दौरान 10 आतंकियों के मारे जाने के बाद से ही पूरे इलाके में सेना द्वारा चलाया जा रहा कांम्बिंग ऑपरेशन अब तक जारी है । इस बारे में जानकारी देते हुए सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता ने बताया कि कल हुई मुठभेड़ के बाद से ही उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
वहीं दूसरी ओर नौगाम इलाके में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने के खबर के बाद कल सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था । इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। आतंकियों की गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए नौगाम में आज भी सेना का काम्बिंग ऑपरेशन जारी है ।