{"_id":"5a1055174f1c1b65548be100","slug":"army-delivered-electricity-in-the-ten-houses-of-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":" J&K: सेना ने फिर दिखाई दरियादिली, घाटी में दूरदराज के दस घरों में पहुंचाई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना ने फिर दिखाई दरियादिली, घाटी में दूरदराज के दस घरों में पहुंचाई बिजली
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना अक्सर अपनी दरियादिली का परिचय देती रहती है। साथ ही अपने अदम्य साहस से देश का गौरव भी बढ़ाती रहती है। इसी कड़ी में शनिवार को रमपोरा (बारामुला) में राष्ट्रीय राइफल बटालियन की ओर से दूरदराज के गांव रमपोरा में सोलर माइक्रो पावर ग्रिड लगाकर गांव वालों को बिजली की सुविधा मुहैया कराई।
विज्ञापन
गांव के भट मोहल्ला के लोगों को इस बिजली का फायदा मिल सकेगा। बारामुला के रमपोरा गांव काफी दूरदराज में स्थित है। इस वजह से सरकार की ओर से ग्रामीणों को दिनभर में महज चार से पांच घंटे ही बिजली की सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए सेना की ओर से ग्रिड की स्थापना कर तकरीबन दस घरों में दस घंटे से अधिक देरी की बिजली सुविधा मुहैया कराई गई है। ग्रिड का शुभारंभ कमांडर वाटलैब सेक्टर ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने सेना का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के अलावा सेना द्वारा सराहनीय कदम ग्रामीणों की मदद के लिया उठाया जा रहा है। उन्होंने सेना के जवानों से आगे भी इस तरह की मदद की अपील की है।