{"_id":"595403374f1c1bb70b8b463c","slug":"army-defused-ied-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बारूदी सुरंग बिछाकर सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बारूदी सुरंग बिछाकर सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बारूदी सुरंग बिछाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। सड़क किनारे पांच-पांच किलो के बिछाए गए दो आईईडी को निष्क्रिय किया गया। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने की साजिश के तहत आतंकियों ने आईईडी लगा रखा था। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
आतंकियों ने किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश के तहत पुलवामा बाईपास पर डंगरपोरा में आईईडी लगा रखा था। सूचना पर सीआरपीएफ की 182 बटालियन, 55 राष्ट्रीय रायफल्स तथा पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो सड़क किनारे बिछाए गए आईईडी का पता चला।
विज्ञापन
तत्काल बाईपास पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर आईईडी को निष्क्रिय किया गया। हालांकि, पुलवामा बाईपास अमरनाथ यात्रा मार्ग से हटकर है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आतंकी इस प्रकार की हरकत कर यात्रा मार्ग की सुरक्षा को चेक करने की मंशा रखते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
चाडूरा में घेराबंदी, सुरक्षा बलों पर पथराव
सुरक्षा बलों पर पथराव
- फोटो : File Photo
बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को घेरेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, इसमें कुछ हाथ नहीं लगा। घेराबंदी समाप्त होने के बाद भारी संख्या में युवक सड़क पर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। सुरक्षा बलों के साथ झड़पें काफी देर तक चलती रही।