फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army cordens 20 villages in Shopian District of Jammu and kashmir

कश्मीर के घर-घर में तलाशे जा रहे हैं आतंकी, सेना ने उतारे 4 हजार जवान, ड्रोन और चॉपर

Fri, 05 May 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 05 May 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Indian army cordens 20 villages in Shopian District of Jammu and kashmir
घाटी में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

आतंकियों के सफाए के लिए वीरवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में व्यापक पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। इलाके में स्थानीय और विदेशी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 20 गांवों को घेरे में लेकर 4000 से अधिक जवानों ने घर-घर तलाशी ली।

विज्ञापन


हेलीकाप्टर तथा ड्रोन की मदद ली गई। खास बात यह रही कि सुरक्षा बलों ने गांव के लोगों को खुले में बुलाकर घर-घर सर्च आपरेशन चलाया। हालांकि, लगभग आठ घंटे तक चले आपरेशन में कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। 1990 के बाद पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


सर्च आपरेशन के विरोध में कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। स्थिति बेकाबू होती देख सुरक्षा बलों ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian army cordens 20 villages in Shopian District of Jammu and kashmir
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
सुरक्षा बलों की ओर से सुबह सात बजे आपरेशन शुरू किया गया। इस बात के इनपुट थे कि हाल ही में कुलगाम हमले तथा बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान हाल ही में वायरल हुए वीडियो को शूट करने वाले स्थान को चिह्नित करने तथा वीडियो में दिख रहे आतंकियों की शिनाख्त की भी हिदायत दी गई थी।

इनपुट के बाद सुरक्षा बलों ने केशव, नागपाल, उरपोरा, हेफ श्रीमाल, मलदेरा, लाडी, तुर्क वानगाम, आरीपोरा तथा अन्य गांवों को घेरे में लिया। आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी निगरानी की गई। अभियान में सेना की 62 आरआर, 55 आरआर, 44 आरआर, एसओजी शोपियां, इमाम साहिब और जैनपोरा तथा 14 बटालियन सीआरपीएफ की टीम लगी थी। 

दक्षिणी कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी घटनाओं की बाढ़ आ गई थी। चार दिन पहले आतंकियों ने कुलगाम में कैश वैन पर हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें पांच पुलिसकर्मी तथा दो बैंक के गार्ड थे।

बैंक लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। पुलवामा के पीडीपी जिलाध्यक्ष की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट थे कि इलाके में काफी तादाद में आतंकी घरों में छिपे हुए हैं। 

घर-घर तलाशी अभियान हो गया था बंद

Indian army cordens 20 villages in Shopian District of Jammu and kashmir
दक्षिण कश्मीर में आतंकी वारदातों में इजाफा - फोटो : डेमो फोटो
घर-घर तलाशी अभियान का सिलसिला 1990 के दशक में बंद हो गया था। सुरक्षा बलों ने वीरवार से इसकी दोबारा शुरुआत की।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थान पर एकत्र कर सर्च आपरेशन चलाने के पीछे मकसद सिर्फ किसी प्रकार के नुकसान से बचाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed