{"_id":"602903a38ebc3ee9356bf4df","slug":"army-conducts-pre-recruitment-camp-at-panzgam-kupwara-srinagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ाः भर्ती रैली से पहले सेना ने दस्तावेज सत्यापन शिविर का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ाः भर्ती रैली से पहले सेना ने दस्तावेज सत्यापन शिविर का किया आयोजन
Sun, 14 Feb 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन शिविर का आयोजन
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने रविवार को श्रीनगर में आगामी भर्ती रैलियों में भाग लेने के इच्छुक स्थानीय युवाओं के लिए पंजगाम, करालपोरा, कछामा, लुन्हारे और चौकीबाल में भर्ती से पहले दस्तावेज सत्यापन शिविर का आयोजन किया। आयोजन से पहले संबंधित अधिकारियों ने सोशल मीडिया के भी जरिए युवाओं को सूचित किया। इस दौरान भारी संख्या में उक्त इलाकों के युवा ने पहुंचे।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों के मुताबिक 448 युवाओं को चुना गया था। उन्होंने कहा कि शैक्षिक योग्यता, उम्र और निवास प्रमाण पत्र की जांच की गई। इस दौरान 70 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के आधार पर योग्य पाया गया। अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजगाम में चिकित्सकीय और शारीरिक जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन