फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Commander of Northern Command congratulated the soldiers

Jammu News: उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने जवानों को दी बधाई, दक्षिण कश्मीर में सफल ऑपरेशन के लिए किया सम्मानित

विज्ञापन
Army Commander of Northern Command congratulated the soldiers
उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने जवानों को दी बधाई
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना की कमान संभालने वाली उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर में विक्टर फोर्स के अधीन जिम्मेदारी के क्षेत्र में शोपियां और त्राल का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में शोपियां जिले के केलर और त्राल के नादेर में आतंकवादियों के खिलाफ दोनों सफल ऑपरेशनों को पूरे समन्वय के साथ संचालित करने के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने दक्षिण कश्मीर में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्हें दुश्मनों की कार्रवाई से निपटने के लिए सेना की तैयारियों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

उत्तरी कमान ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। सेना कमांडर ने शोपियां में सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और त्राल में सेना की 20 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का भी दौरा किया और इन दोनों ऑपरेशनों में शामिल सुरक्षाबलों के जवानों सराहना की और उन्हें सेना कमांडर कमेंडेशन से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हाल ही में 13 मई और 15 मई को सुरक्षाबलों ने शोपियां और त्राल में हुए सफल ऑपरेशनों में 3 लश्कर-ए-तैयबा और 3 जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को मार गिराया था। यह 6 आतंकी उन 14 सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की सूची में शामिल थे, जिनकी सूची सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद जारी की थी। अब सुरक्षाबलों के निशाने पर बाकी के 8 आतंकवादी बचे हुए हैं, जिन्हें मार गिराने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed