फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief to review security in Srinagar today amid LoC tension

रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख आज कश्मीर घाटी में करेंगे सुरक्षा समीक्षा

Wed, 17 May 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Wed, 17 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Army Chief to review security in Srinagar today amid LoC tension
रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख आज घाटी में - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाक सैनिकों ने गोलाबारी की। हालांकि दो घंटे चले इस गोलाबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


वहीं कश्मीर घाटी में बिगड़े हालात और एलओसी पर चल रही गोलाबारी के बीच रक्षा मंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख बिपिन रावत आज कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान रक्षा मंत्री सेना के आतंकवाद निरोधी अभियान की भी जानकारी लेंगे। सेना प्रमुख पहले से ही घाटी में मौजूद हैं जबकि जेटली आज श्रीनगर पहुंचेंगे।

इस बात की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री साथ में समीक्षा बैठक करेंगे या फिर अलग। वहीं गुरुवार से श्रीनगर में जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी। इस बैठक में देश के सभी राज्यों के वित्तमंत्री मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में इन दिनों दोबारा हिंसा का दौरा शुरू हो गया है। छात्र हिंसा में रोजाना दर्जनों लोग घायल हो रहे हैं। वहीं राजोरी-पुंछ जिले में पाकिस्तान द्वारा कई दिनों से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed