{"_id":"6a7a2b07ef7b47cd360b02d6","slug":"army-chief-s-visit-to-jammu-today-general-dheeraj-seth-will-visit-forward-areas-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज: जनरल धीरज सेठ अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की लेंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज: जनरल धीरज सेठ अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की लेंगे जानकारी
Tue, 11 Aug 2026 01:18 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:18 AM IST
सार
थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ मंगलवार यानी आज जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह जम्मू के अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ मंगलवार यानी आज जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह जम्मू के अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। उनका यह दौरा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और मौजूदा हालात की जानकारी लेने पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
जनरल सेठ के दोमाना और अखनूर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में जाने की संभावना है। वह फील्ड कमांडरों से सीधे मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। मौजूदा हालात और चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। दौरा पूरा करने के बाद सेना प्रमुख शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ पश्चिमी सेना कमांडर भी मौजूद रहेंगे। योल स्थित 9 कोर के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी इस दौरे में शामिल होंगे। सेना प्रमुख बनने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में यह उनका तीसरा दौरा है।
विज्ञापन
सात से नौ जुलाई तक जम्मू-कश्मीर का किया था दौरा
इससे पहले जनरल सेठ ने सात से नौ जुलाई तक जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। उस दौरे में उन्होंने सैनिकों से भी बातचीत की थी। इसके बाद वह कारगिल विजय दिवस पर द्रास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह दौरा भी क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों को समझने के लिए महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन
सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों का आकलन करना है। विशेषकर संवेदनशील इलाकों में घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की जाएगी। फील्ड कमांडर उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराएंगे। सेना प्रमुख सुरक्षा बलों की तैयारियों और तैनाती का मूल्यांकन करेंगे। यह दौरा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।