फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief met Mehbooba Mufti

कश्मीरः सेना के वायरल वीडियो पर सेना प्रमुख से मिलीं महबूबा मुफ्ती

Sun, 16 Apr 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sun, 16 Apr 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Army Chief met Mehbooba Mufti
सेना प्रमुख बिपिन रावत और महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
घाटी में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी, सुरक्षाबलों के साथ मारपीट और सेना की ओर से युवक को सेना की ओर से जीप पर बांधकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में सैन्य प्रमुख ने एलओसी पर सुरक्षा हालात तथा घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा की। खासकर घाटी में पत्थरबाजी तथा आतंकी घटनाओं से निबटने के उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Army Chief met Mehbooba Mufti
army chief general vipin rawat
इसके अलावा रावत शाम सात बजे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मिले। महबूबा ने सैन्य प्रमुख से हाल ही में वायरल हुए वीडियो पर चर्चा की। सैन्य प्रमुख ने कहा कि युवक को आर्मी जीप के साथ बंधे होने के वीडियो की जांच करवाएं और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सैन्य प्रमुख शाम सवा तीन बजे यहां पहुंचे। यहां टाइगर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एस शर्मा ने उनकी आगवानी की। शाम सवा पांच बजे वह लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed