{"_id":"58f24caf4f1c1bc342cf8bfd","slug":"army-chief-met-mehbooba-mufti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः सेना के वायरल वीडियो पर सेना प्रमुख से मिलीं महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः सेना के वायरल वीडियो पर सेना प्रमुख से मिलीं महबूबा मुफ्ती
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख बिपिन रावत और महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
घाटी में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी, सुरक्षाबलों के साथ मारपीट और सेना की ओर से युवक को सेना की ओर से जीप पर बांधकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे।
उन्होंने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में सैन्य प्रमुख ने एलओसी पर सुरक्षा हालात तथा घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति की जानकारी दी।
इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा की। खासकर घाटी में पत्थरबाजी तथा आतंकी घटनाओं से निबटने के उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Trending Videos
army chief general vipin rawat
इसके अलावा रावत शाम सात बजे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मिले। महबूबा ने सैन्य प्रमुख से हाल ही में वायरल हुए वीडियो पर चर्चा की। सैन्य प्रमुख ने कहा कि युवक को आर्मी जीप के साथ बंधे होने के वीडियो की जांच करवाएं और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सैन्य प्रमुख शाम सवा तीन बजे यहां पहुंचे। यहां टाइगर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एस शर्मा ने उनकी आगवानी की। शाम सवा पांच बजे वह लौट गए।
सैन्य प्रमुख शाम सवा तीन बजे यहां पहुंचे। यहां टाइगर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एस शर्मा ने उनकी आगवानी की। शाम सवा पांच बजे वह लौट गए।