Army Chief in Ladakh: अपाचे में उड़ान भर जानी युद्धक हेलिकॉप्टर की ताकत, एलएसी पर ऑपरेशनल तैयारियों को जाना
एलएसी पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 पर भारत और चीन की सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया को 12 सितंबर तक पूरा किया जाना है। सेना प्रमुख के लद्दाख दौरे में इस प्रक्रिया की ताजा स्थिति जानने के अलावा ऑपरेशनल तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में ऑपरेशनल तैयारियां जांचने पहुंचे सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने दौरे के दूसरे दिन रविवार को युद्धक (अटैक) हेलिकॉप्टर अपाचे में उड़ान भरी। उड़ान के दौरान वायुसेना की ओर से सेना प्रमुख को अपाचे की युद्धक क्षमता और खूबियों की जानकारी दी गई। वहीं, सेना प्रमुख ने उत्तरी कमान की फायर एंड फ्यूरी कोर मुख्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान कोर कमांडर आनिंद्य सेनगुप्ता समेत अन्य अफसरों ने सेना प्रमुख को वास्तविक नियंत्रण रेखा के ताजा हालात से अवगत करवाया।
एलएसी और पाकिस्तान से सटी एलओसी की जानकारी दी
कोर मुख्यालय में चीन से लगती एलएसी और पाकिस्तान से सटी एलओसी पर किसी भी चुनौती और हालात से निपटने की तैयारियों की सेना प्रमुख को जानकारी दी गई। गौरतलब है कि एलएसी पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 पर भारत और चीन की सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया को 12 सितंबर तक पूरा किया जाना है। सेना प्रमुख के लद्दाख दौरे में इस प्रक्रिया की ताजा स्थिति जानने के अलावा ऑपरेशनल तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
#WATCH | Indian Army chief General Manoj Pande flying in an Indian Air Force Apache attack helicopter in the Ladakh sector.
विज्ञापन विज्ञापन
(Video source: IAF officials) pic.twitter.com/TAOuQpGQ6P— ANI (@ANI) September 11, 2022
लद्दाख में पर्वत प्रहार अभ्यास, सेना अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से भारत-चीन सेनाओं की वापसी प्रक्रिया के बीच सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे शनिवार लद्दाख पहुंच गए। सीमा पर ऑपरेशनल तैयारी जांचने और मौजूदा हालात की समीक्षा करने पहुंचे सेनाध्यक्ष ने शनिवार को पर्वत प्रहार अभ्यास का जायजा लिया। रविवार को सेना प्रमुख सियाचिन ग्लेशियर का दौरा करेंगे।
सेना की सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया गया
शनिवार को लद्दाख में पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास से उच्च पर्वतीय इलाके में सेना की सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया गया। हाल ही में सैन्य बेड़े में शामिल किए अत्याधुनिक हथियार, युद्धक वाहन और एलएसी पर नई चुनौतियों के मद्देनजर तैयारी प्रदर्शित की गई।
- रक्षा प्रवक्ता के अनुसार दो दिवसीय दौरे में सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अग्रिम इलाकों में ऑपरेशन तैयारी जांचेंगे। शनिवार को सेनाध्यक्ष ने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका हौैसला बढ़ाया। सेनाध्यक्ष ने पर्वत प्रहार अभ्यास में प्रदर्शित तैयारी देख किसी भी परिस्थिति के लिए जवानों की दृढ़ता की सराहना की।
सेना अध्यक्ष ने जाना कैसे पीछे हट रहीं सेनाएं
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख को गोगरा-हॉट स्प्रिंग क्षेत्र के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 में दोनों सेनाओं की वापसी को लेकर ताजा स्थिति से अवगत करवाया गया। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आनिंद्य सेन गुप्ता ने एलएसी के दो तरफ चल रही सैन्य वापसी की प्रक्रिया को लेकर सेना अध्यक्ष को जानकारी दी।
सैन्य अभ्यासों से बढ़ाई जा रही ताकत
एलएसी पर चीन से तनाव के बाद से सैन्य जवानों व हथियारों की तैनाती में भारी वृद्धि की गई है। नए हथियारों, उपकरणों और वाहनों की उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में टेस्टिंग की जा रही है। इससे पूर्व 27 अगस्त को उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लद्दाख में रेड हंट अभ्यास में सैन्य ताकत और तैयारी परखी थी।