{"_id":"64c4171ddd0fe91a5a06dcf9","slug":"army-chief-in-ladakh-encouraged-talking-soldiers-information-about-operational-preparations-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में सेना प्रमुख: जवानों से बातचीत कर बढ़ाया हौंसला, ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में सेना प्रमुख: जवानों से बातचीत कर बढ़ाया हौंसला, ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में ली जानकारी
Sat, 29 Jul 2023 01:04 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:04 AM IST
सार
सेना ने ट्वीट में बताया कि जनरल मनोज पांडे ने लद्दाख सेक्टर का दौरा किया और पर्वत प्रहार अभ्यास देखा। कमांडरों द्वारा सेना प्रमुख को ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
लद्दाख में उपकरणों की जानकारी लेते सेना प्रमुख मनोज पांडे
- फोटो : पीआरओ
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे लद्दाख सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की। इस दौरान सैन्य अभ्यास के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने सेना प्रमुख को जमीनी स्तर पर कमांडरों द्वारा ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन
सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जनरल मनोज पांडे ने लद्दाख सेक्टर का दौरा किया और पर्वत प्रहार अभ्यास देखा। कमांडरों द्वारा सेना प्रमुख को ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत की और उनकी दृढ़ता और पेशेवर मानकों के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
इसके अलावा जनरल मनोज पांडे ने राजधानी दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह 2023 (चरण-द्वितीय) के दौरान सम्मानित पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। सेना प्रमुख ने राष्ट्र और संगठन की सेवा में पुरस्कार विजेताओं द्वारा किए गए शानदार योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
बताते चलें कि इस साल जून की शुरुआत में सेना प्रमुख ने सेना द्वारा सैनिकों के लिए निर्मित पर्यावरण-अनुकूल आवास का दौरा किया था। कहा कि संरचना का निर्माण लाइट गेज स्टील फ्रेम तकनीक का उपयोग करके 10 महीने में ही पूरा कर लिया गया है। इसके लिए उन्होंने टीम की सराहना की।