फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army chief general bipin rawat says militancy in pir panjal geting reborned, we will finish them

पीर पंजाल में दोबारा आतंकवाद जीवित करने की कोशिश, ठोस कदम उठाने होंगे: सेनाध्यक्ष

Sat, 22 Jun 2019 02:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 22 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
army chief general bipin rawat says militancy in pir panjal geting reborned, we will finish them
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पीर पंजाल इलाके में में आतंकी संगठन युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं को कट्टरवाद का पाठ पढ़ाकर आतंकी बनाने का प्रयास हो रहा है। निर्दोष युवकों को बहका कर दक्षिण पीर पंजाल में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन


ये जानकारियां सैन्य अधिकारियों ने सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को दी। वह शुक्रवार को राजोरी सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। सेनाध्यक्ष ने कहा, हमें  ऐसे प्रयासों से निपटने के  लिए ठोस कदम उठाने होंगे। दहशतगर्दों के ऐसे प्रयासों को विफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह के साथ पहुंचे चीफ आफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने व्हाइट नाइट कोर के अधीन आने वाली यूनिटों का दौरा किया। सेना की तैयारियों की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया। एलओसी पर मौजूदा हालातों की भी समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने सेना अध्यक्ष को सेना की तरफ से पाक के सीज फायर का जवाब देने, घुसपैठ रोकने और दुश्मन पर नजर रखने के लिए सेना की तैयारियों से अवगत कराया। 


दुश्मन को उसी की भाषा में दोगुनी ताकत से दें जवाब
सेना अध्यक्ष ने नियंत्रण रेखा पर पहुंचकर तैनात जवानों का हौसला भी बढ़ाया और कहा कि वह इसी तरह से दृढ़ निश्चय के साथ डटे रहें। उन्होंने जवानों को यकीन दिलाया कि उनके लड़ने की क्षमता और उनके लिए सुविधाओं, दोनों को ही बढ़ाने के लिए सेना हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने जवानों से यह भी कहा कि दुश्मन यदि कोई हरकत करे तो उसको उसी की भाषा में दुगनी ताकत के साथ जवाब दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed