फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief General Bipin Rawat met team of 15th Finance Commission in Ladakh

लद्दाखः 15वें वित्त आयोग की एक टीम से सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने की मुलाकात

Tue, 17 Sep 2019 08:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 17 Sep 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Bipin Rawat met team of 15th Finance Commission in Ladakh
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को लद्दाख सेक्टर के लेह इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दौरे पर आए 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह तथा सदस्यों से मुलाकात की। सेना प्रमुख ने क्षेत्र विशेष की भौगोलिक स्थितियों के लद्दाख सेक्टर में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता पर जोर दिया। 
विज्ञापन


वित्त आयोग का दौरा विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा कर इस बात को समझना था कि किन परिस्थितियों में जवान काम कर रहे हैं। साथ ही सेना के आधुनिकीकरण तथा आधारभूत संरचना के लिए वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता का आकलन करना था। आयोग ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे जवानों के समर्पण की वित्त आयोग ने प्रशंसा की। 
विज्ञापन


दूरदराज के इलाकों में सीमा की रक्षा के प्रति सेना के समर्पण की सराहना की। उन्होंने सेना को प्रभावी तरीके से ड्यूटी के निर्वहन में जरूरी सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया। दौरे में उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी वाईके जोशी भी उपस्थित थे, जिन्होंने ड्यूटी के निवर्हन में आने वाली चुनौतियों से आयोग को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed