फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army chief dalbeer suhag visited nagrota base camp

नगरोटा हमला: सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने लिया घटनास्थल का जायजा

Wed, 30 Nov 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 30 Nov 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
army chief dalbeer suhag visited nagrota base camp
सेना प्रमुख के साथ सेना के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
नगरोटा के बलीनी पुल के पास सेना यूनिट पर आतंकी हमले में मुठभेड़ खत्म हो गई है। हालांकि, बुधवार दिनभर सेना और पुलिस का सर्च आपरेशन जारी रहा। 16 कोर मुख्यालय पहुंचे सेना अध्यक्ष जनरल दलवीर सिंह सुहाग ने भी मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


मारे गए जैश के आतंकियाें से तीन एक 47 रायफलें, कारतूस, कटर, वायरलेस सेट, इंजेक्शन, खाने पीने का सामान आदि सहित काफी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों द्वारा फेंके गए कई ग्रेनेड और बम भी मिले।
विज्ञापन


इन्हें बम निरोधक दस्तों की मदद से निष्क्रिय किया गया। कुछ आईईडी भी बरामद की गईं।  मुठभेड़ स्थल पर फंसे एक ग्रेफ कर्मी को भी 30 घंटे बाद सेना ने बाहर निकाला। फिलहाल इसे सेना ने अपने कब्जे में ही रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

शहीदों को सेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि

army chief dalbeer suhag visited nagrota base camp
सेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले सेना अध्यक्ष ने जम्मू के तकनीकी एयरपोर्ट पर शहीद जवानों और दो सैन्य अधिकारियों (मेजर) को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सुहाग     नगरोटा के 16 कोर मुख्यालय में पहुंचे। यहां सैन्य अधिकारियों ने उन्हें आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी। सेनाध्यक्ष ने घटनास्थल का दौरा भी किया।

यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद वह वापस चले गए। सैन्य अधिकारियों ने मुठभेड़ समाप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा बताया कि सर्च आपरेशन फिलहाल जारी है। सेना का कहना है कि इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। 
 

नगरोटा में स्कूल बंद, मार्केट खुली

army chief dalbeer suhag visited nagrota base camp
ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo

एक दिन बाद नगरोटा की मार्केट खुली। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर इलाके के स्कूल बंद रहे। नगरोटा का पुराना हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। नगरोटा के आसपास के इलाकों में भी पुलिस के स्पेशल ग्रुप आपरेशन द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि जम्मू से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित नगरोटा में मंगलवार को फिदायीन आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसी दौरान सांबा के चामलियाल सेक्टर में भी आतंकियों द्वारा घुसपैठ की गई थी। इन दोनों घटनाओं के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा 6 आतंकियों को मार गिराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed