नगरोटा हमला: सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने लिया घटनास्थल का जायजा
मारे गए जैश के आतंकियाें से तीन एक 47 रायफलें, कारतूस, कटर, वायरलेस सेट, इंजेक्शन, खाने पीने का सामान आदि सहित काफी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों द्वारा फेंके गए कई ग्रेनेड और बम भी मिले।
इन्हें बम निरोधक दस्तों की मदद से निष्क्रिय किया गया। कुछ आईईडी भी बरामद की गईं। मुठभेड़ स्थल पर फंसे एक ग्रेफ कर्मी को भी 30 घंटे बाद सेना ने बाहर निकाला। फिलहाल इसे सेना ने अपने कब्जे में ही रखा है।
शहीदों को सेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि
यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद वह वापस चले गए। सैन्य अधिकारियों ने मुठभेड़ समाप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा बताया कि सर्च आपरेशन फिलहाल जारी है। सेना का कहना है कि इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता।
नगरोटा में स्कूल बंद, मार्केट खुली
एक दिन बाद नगरोटा की मार्केट खुली। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर इलाके के स्कूल बंद रहे। नगरोटा का पुराना हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। नगरोटा के आसपास के इलाकों में भी पुलिस के स्पेशल ग्रुप आपरेशन द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि जम्मू से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित नगरोटा में मंगलवार को फिदायीन आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसी दौरान सांबा के चामलियाल सेक्टर में भी आतंकियों द्वारा घुसपैठ की गई थी। इन दोनों घटनाओं के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा 6 आतंकियों को मार गिराया गया था।