फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief bipin rawat said if Pak wants peace, then stop infiltration

J&K: आर्मी चीफ ने दी पाक को कड़ी चेतावनी- शांति चाहते हो तो पहले बंद करो घुसपैठ

Fri, 25 May 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 25 May 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Army Chief bipin rawat said if Pak wants peace, then stop infiltration
bipin rawat - फोटो : ANI

भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- हम सीमा पर शांति चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अगर पाक को शांति चाहिए उसे पहल करनी होगी और घुसपैठ पर लगाम लगानी होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से पाक सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाक ने इससे पहले बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की अपील कर चुका है। बावजूद इसके सीमा पर पाक की गोलीबारी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान लगातार जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलीबारी कर रहा है। पिछले छह दिनों से जारी इस गोलीबारी में अब तक करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय सेना भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना ने हाल ही में अपनी ओर से की जा रही जवाबी कार्रवाई का एक वीडियो जारी किया जिसमें सेना ने पाक की एक चौकी को को उड़ाया था। 

बढ़ाया जा सकता है एकतरफा सीजफायर का समय 

Army Chief bipin rawat said if Pak wants peace, then stop infiltration
indian army - फोटो : File Photo

उन्होंने कहा कि सेना ने लोगों को शांति का वातावरण दिखाने के लिए आतंक के खिलाफ चलाए जाने वाले सारे ऑपरेशनों को स्थागित कर दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग खुश हैं। अगर चीजें सामान्य तौर पर चलती रही तो एकतरफा सीजफायर को लागू किया जा सकता है।

लेकिन आतंकी गतिविधियों को जारी रहने की दशा में हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।इस प्रकार की स्थिति में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बता दें कि एकतरफा सीजफायर को नौ दिन बीत चुके हैं। आतंकियों ने अब तक करीब 15 घटनाओं को अंजाम दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना के सीजफायर के बाद से घाटी में एक शांति का माहौल पैदा हुआ है। जिसे बनाए रखने के लिए एकतरफा सीजफायर की अविधि बढाने पर विचार किया जाना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed