J&K: आर्मी चीफ ने दी पाक को कड़ी चेतावनी- शांति चाहते हो तो पहले बंद करो घुसपैठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- हम सीमा पर शांति चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अगर पाक को शांति चाहिए उसे पहल करनी होगी और घुसपैठ पर लगाम लगानी होगी।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से पाक सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाक ने इससे पहले बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की अपील कर चुका है। बावजूद इसके सीमा पर पाक की गोलीबारी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
पाकिस्तान लगातार जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलीबारी कर रहा है। पिछले छह दिनों से जारी इस गोलीबारी में अब तक करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।
गौरतलब है कि भारतीय सेना भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना ने हाल ही में अपनी ओर से की जा रही जवाबी कार्रवाई का एक वीडियो जारी किया जिसमें सेना ने पाक की एक चौकी को को उड़ाया था।
If anyone in Indian Army, at any rank, does any wrong & it comes to our notice then strictest action will be taken. If Major Gogoi has done something wrong then I can say that he will be given due punishment & the punishment will be such that it will set an example: Army Chief pic.twitter.com/vO2hdeqilx
— ANI (@ANI) May 25, 2018
बढ़ाया जा सकता है एकतरफा सीजफायर का समय
उन्होंने कहा कि सेना ने लोगों को शांति का वातावरण दिखाने के लिए आतंक के खिलाफ चलाए जाने वाले सारे ऑपरेशनों को स्थागित कर दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग खुश हैं। अगर चीजें सामान्य तौर पर चलती रही तो एकतरफा सीजफायर को लागू किया जा सकता है।
लेकिन आतंकी गतिविधियों को जारी रहने की दशा में हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।इस प्रकार की स्थिति में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बता दें कि एकतरफा सीजफायर को नौ दिन बीत चुके हैं। आतंकियों ने अब तक करीब 15 घटनाओं को अंजाम दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना के सीजफायर के बाद से घाटी में एक शांति का माहौल पैदा हुआ है। जिसे बनाए रखने के लिए एकतरफा सीजफायर की अविधि बढाने पर विचार किया जाना चाहिए।
We suspended operations to show ppl atmosphere of peace & I believe ppl are happy, if things continue in a similar way we can say that continuing of NICO (Non-Initiation of Combat Operations) can be thought of, but if terrorist activities continue we cannot do so: Army Chief pic.twitter.com/HR21SLu7LT
— ANI (@ANI) May 25, 2018