बारामुला में चल रही सेना और आतंकियों में मुठभेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच सुरक्षाबलों की मुठभेड़ लश्कर के आतंकियों से हो गई। आतंकियों द्वारा फायरिंग करने पर सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर रखा है।
घेरे गए आंतकियों में लश्कर के दो बड़े कमांडरों के होने की भी सूचना है। दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है। वहीं सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।
लश्कर के दो बड़े आतंकी घिरे
घाटी के बारामुला में सेना और पुलिस के जवानों की लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार रात से आतंकियों की घेराबंदी का अभियान चला रही सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकियों को घेरा हुआ है।
सुरक्षा बलों को गत रात्रि क्षेत्र में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय रायफल को बारामुला के सोपोर में लश्कर के कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर सोपोर से 15 किलोमीटर दूर गुजर पट्टी में सर्च आपरेशन चलाया।