{"_id":"57f1204e4f1c1b9a11574850","slug":"army-and-j-k-police-apprehended-a-pok-resident-in-saujian-sector-in-j-k","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC के साब्जियां सेक्टर में पीओके का संदिग्ध गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC के साब्जियां सेक्टर में पीओके का संदिग्ध गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Oct 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर पुंछ जिले की मंडी तहसील के साब्जियां सेक्टर में पीओके के एक संदिग्ध व्यक्ति को सेना ने धर दबोचा। उसके पास से पाकिस्तान के 60 रुपये, पीओके का पहचान पत्र और बिना चेन की एक कैसियो घड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए संदिग्ध से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रहीं हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात साब्जियां सेक्टर में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित लोनावाली गली में तैनात सेना की 40 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अपने क्षेत्र में घुसते हुए देखा।
सेना उसे पकड़कर शिविर में ले गई। यहां से रविवार देर शाम करीब 10 घंटे पैदल चलने के बाद उसे 40आरआर मुख्यालय लाया गया। इसकी पहचान मोहम्मद रशीद खान पुत्र याकूब खान निवासी ताराबन तहसील हवेली, जिला बाग पीओके के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सेना ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे साब्जियां पुलिस के हवाले कर दिया। उसके इस पार आने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन, उसका कहना है कि वह रास्ता भटक कर इस पार आ गया था। उसे इस बात का पता तब चला जब सेना ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से भी संदिग्ध गिरफ्तार
Border Security
- फोटो : File Photo
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बड़ियाल ब्राह्मणा क्षेत्र की ओर जाते हुए एक संदिग्ध पकड़ा गया है। ग्रामीणों ने उसे सेना को सौंप दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
आरएस पुरा पुलिस को उसने अपना नाम अबू बकार बताया है। बताया जाता है कि अबू बकार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके घर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।