{"_id":"5fbb56382862f63a1211a663","slug":"army-and-bsf-observes-suspicious-movement-in-machil-sector-along-line-of-control-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में एलओसी के पास देखी गईं संदिग्ध गतिविधियां, बर्फबारी के कारण नहीं हो पाई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में एलओसी के पास देखी गईं संदिग्ध गतिविधियां, बर्फबारी के कारण नहीं हो पाई तलाशी
Mon, 23 Nov 2020 11:57 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार रात संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं गईं थीं, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आर मुथुकृष्णन ने बताया कि जवानों की फायरिंग के बाद दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। हालांकि जल्द से जल्द तलाशी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि गत आठ नवंबर को माछिल सेक्टर में ही सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि ऑपरेशन में सेना के एक अधिकारी और एक बीएसएफ ट्रूपर समेत चार जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन