फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arms cache recovered from militant hideout in Poonch

सुरक्षाबलों ने पुंछ में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Tue, 01 Dec 2015 01:28 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Arms cache recovered from militant hideout in Poonch

सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के पुंछ में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक एक पक्की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में राजादा के जंगलों में बीती रात छापा मारा। जहां से उन्होंने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

बड़े साजिश को किया नाकाम

Arms cache recovered from militant hideout in Poonch

प्रवक्ता के मुताबिक सुरक्षाबलों ने मौके से 550 राउंड और मैगजीन के साथ एक एके-56 राइफल, एक ग्रेनेड लांचर, दो यूबीजील ग्रेनेड, तीन मैगजीन के साथ एक पिस्टल, छह ग्रेनेड, पांच फ्यूज ग्रेनेड, 9 एमएम के 64 राउंड और एक ट्रांसजिस्टर बरामद किया है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में हथियारों को बरामद करने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed