{"_id":"9f6a3e8723f2d3946d690f8e42323e9b","slug":"arms-cache-recovered-from-militant-hideout-in-doda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया के बाद डोडा में आतंकी साजिश नामाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनिया के बाद डोडा में आतंकी साजिश नामाक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
अरनिया में आतंकवादियों को ढेर करने के बाद सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग के डोडा एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता का कहना है कि खुफिया सुचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने मिलकर साझा अभियान चलाकर भद्रवाह तहसील के मारमत इलाके से यह आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने यहां से एक एके 47, एक चाइनीज पिस्टल, दो 303 राइफल, 12 बोर की तीन बंदूक, एक स्नाइपर राइफल, एक देसी कट्टा, एके 47 की चार मैगजीन और 303 राइफल की तीन मैगजीन बरामद की हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दो रेडियो सेट, 216 राउंड बुलेट्स, चार हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।