{"_id":"5dcdaed08ebc3e54eb2a7f5a","slug":"armi-jammu-kashnir-ramban-news-jmu1972226195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरीटोरियल आर्मी में नौकरी दिलाने के बहाने 1.5 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरीटोरियल आर्मी में नौकरी दिलाने के बहाने 1.5 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। बनिहाल पुलिस ने प्रादेशिक सेना (टेरीटोरियल आर्मी) में नौकरी दिलाने के बहाने बनिहाल के एक युवक से 1.5 लाख रुपये ठगने के मामले में दो ठगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी श्रीनगर व दूसरा गांदरबल का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, बनिहाल निवासी बिलाल अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद ने पुलिस थाना बनिहाल में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिस में कहा गया कि कंगन जिला गांदरबल के रहने वाले मोहम्मद कासिम पुत्र चिद्दी मोहम्मद ने उससे और उसके दोस्त से डेढ़ लाख रुपये प्रादेशिक सेना (टीए) में नौकरी के लिए के फर्जी ज्वाइनिंग ऑर्डर देकर ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।
एसएसपी रामबन अनीता शर्मा के निर्देश पर एडिशनल एसपी संजय परिहार व एसडीपीओ बनिहाल सज्जाद सरवर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें सब इंस्पेक्टर वसीम मेहराज भी शामिल थे। दोनों ठगों मोहम्मद कासिम और उसके सहयोगी आशिक युसुफ निवासी लार गांदरबल को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र की प्रतियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
-सांबा समेत कई जगह के लोगों से की ठगी
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी व्यक्तियों ने खुलासा किया कि प्रादेशिक सेना में नौकरी देने के बहाने उन्होंने कुपवाड़ा, बनिहाल, रामबन व सांबा आदि के कई व्यक्तियों से लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ।