{"_id":"e41cddc5d826cb854ffe42bc94614002","slug":"argument-between-shyam-lal-and-sagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री शाम लाल और सागर के बीच हुई नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री शाम लाल और सागर के बीच हुई नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके रिफ्यूजियों के लिए बनाए गए विशेष पैकेज पर कैबिनेट में चर्चा के दौरान पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री अली मोहम्मद सागर के बीच जमकर नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
बाद में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार रिफ्यूजियों के पैकेज पर चर्चा के दौरान सागर ने कहा कि इस सूची में कई नन स्टेट सब्जेक्ट वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस पर शाम लाल ने ऐतराज जताते हुए कहा कि इससे तो वे उन्हें और उपमुख्यमंत्री तारा चंद, मंत्री रमन भल्ला, मनोहर लाल शर्मा भी इस श्रेणी ला रहे हैं। यह मसला कोआर्डिनेशन कमेटी में भी उठा था। बाद में इसे एपेक्स कमेटी में मंजूर किया गया।
विज्ञापन
सबकुछ सिस्टम के अनुसार बना है। ऐसे में सागर बेवजह अड़ंगा डाल रहे हैं। मंत्री सागर ने सगीर कमेटी की रिपोर्ट का मसला भी उठाया जिस पर शाम लाल ने एतराज जताया। बाद में कैबिनेट ने पीओके रिफ्यूजियों के लिए पैकेज को मंजूरी दे दी।